खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा खुद को एक बच्चे का फैन मानते हैं। यह बच्चा देख नहीं सकता, लेकिन इसकी आवाज के सभी दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे के भजन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विजय शर्मा को भजना सुनाते दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि बच्चे का नाम टिकेश्वर वैष्णव है, जो कवर्धा जिले के ज्ञानपुर का रहने वाला है। वह सिघनपुरी के दृष्टि और श्रवण बाधिर स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। टिकेश्वर के भजन को सुनकर हर कोई मस्त हो जाता है। टिकेश्वर छोटी सी उम्र में आध्यात्मिक सोच रखता है। वह अपना गुरु राम कथा वाचक रामभद्राचार्य को मानता है।
दरअसल, हाल ही में गृहमंत्री विजय शर्मा कवर्धा गए हुए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात टिकेश्वर से हुई। वह टिकेश्वर से भजन सुने बिना रह नहीं सके। विजय शर्मा ने बड़े ही प्यार से टिकेश्वर से कहा कि भैया राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी वाला भजन सुना दो। इसके बाद टिकेश्वर अपने अंदाज में भजन गाने लगा। विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया।
Trending
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल

