खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में स्तिथि विश्व प्रसिद्ध माँ बम्लेश्वरी मंदिर जहा वर्ष में दो नवरात्र पर्व पर भव्य रूप से मेले का आयोजन मंदिर ट्रस्ट समिति और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होता है।
वहीं इस बार आगामी तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से की जाने वाली तैयारियों का जायजा लेने आज बड़ी माँ बम्लेश्वरी मंदिर के छीरपानी स्तिथि प्रांगण में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी।
कलेक्टर के साथ साथ ही एसपी। डोंगरगढ़ विधायक नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी विभागों के अधिकारी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष और ट्रस्टी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए तो वहीं एसपी ने भी नवरात्र में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी किए जाने की बात कही।
वहीं विधायक हर्षिता बघेल ने मेले के दौरान अतिरिक्त बायो टॉयलेट की व्यवस्था करने की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया जिससे श्रद्धालुओं को तकलीफ़ न हो। वहीं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने रोप वे के संचालन और मेंटेनेंस के संबंध में जानकारी सबसे साझा की।
सभी ने कहा कि माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालूओं को सुगमता से दर्शन हो और वे डोंगरगढ़ से अपने साथ अच्छी यादे ले जाए ये सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
Trending
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

