खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम लखराम में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक ही कमरे में पति-पत्नी दोनों को फांसी में झूलते हुए देखा। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक परशराम देवांगन और उसकी पत्नी पार्वती देवांगन रानीगांव के रहने वाले है। काम की वजह से बहुत दिनों तक दोनों बिलासपुर शहर मे रहे, लेकिन परिवारिक कारणों से दोनों लखराम में स्थित देवांगन समाज के भवन में रहने लगे थे। बुनकर का काम करने वाले इस दंपति को समाज के अध्यक्ष सतीश देवांगन द्वारा कपड़े बुनने का धागा दिया जाता था। बताया जा रहा है कि कुछ समय से उन्हें काम के लिए धागा देना बंद कर दिया गया था। शायद यही कारण रहा होगा कि आर्थिक तंगी की वजह से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठा लिया होगा। हालांकि भवन की दीवार पर सतीश देवांगन का नाम लिखा हुआ है और आत्महत्या के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, फिलहाल रतनपुर पुलिस पंचनामा तैयार कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर पति-पत्नी दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की।
Trending
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

