खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। महात्मा गांधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर 2024 स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर 14 सितंबर 2024 से 01 अक्टूबर 2024 तक “स्वच्छता ही सेवा-2024” कार्यकम के अंतर्गत बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी कन्या माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा, जिला बेमेतरा के छात्राओं के द्वारा आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा कार्यालय से जयस्तंभ चौक होते हुए विद्यालय तक रैली निकाली गई। अध्यक्ष द्वारा रैली को झण्डी दिखाकर शुभांरभ किया गया।
छात्राओं के द्वारा रैली के माध्यम से “मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना” 02 अक्टूबर का दिवस हमारा, स्वच्छता अभियान का नारा हमारा” के स्लोगन के साथ गांव समाज को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा भी इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहां गया की सफाई से हमें खुद को, घर को और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाना है साथ ही स्वच्छता से पूरे विश्व में अपनी पहचान बनानी है। अध्यक्ष महोदय द्वारा बच्चों को कहां गया की अच्छे जीवन का मूल मंत्र यही है कि आप अपने आस-पास की सफाई के साथ-साथ अपने अंतः मन की बुराई को भी साफ करें अर्थात किसी के प्रति द्वेष, वैमनस्य और बुरी भावना नही रखें।
अध्यक्ष व न्यायाधीशगण द्वारा इस अवसर पर प्राधिकरण कार्यालय में पौधा रोपण कर पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं अपने-अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाने का भी संदेश दिया। उक्त रैली में समस्त न्यायाधीशगण, प्राधिकरण के कर्मचारी/पैरालीगल वालिंटियर्स/एलएडीसीएस अधिवक्तागण, छात्राएँ व शिक्षकगण उपस्थित थे।
Trending
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

