खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के अंदरूनी क्षेत्रों नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो में तेजी लाने हेतु बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, आंनद सिंह राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा, हिमांशु पांडे, 74 वाहिनी सीआरपीएफ, अमित चौधरी कमांडेंट 201 कोबरा वाहिनी, पवन कुमार कमांडेंट 203 कोबरा वाहिनी, पुष्पेंद्र कुमार कमांडेंट 206 कोबरा वाहिनी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित कहे जाने वाले कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैम्प तुमालपाड़ काे स्थापित किया गया।
नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध अभियान संचालन करने में आसान होगा एवं क्षेत्र में निवासरत् आम जन लोगों का विकासात्मक कार्य एवं मूलभूत सुविधाएं जैसे कि सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकाने, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार आदि की सुविधायें मिल पायेगा। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में आम-जनों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
Trending
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान

