नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। दूसरा टी20 मैच 16 नवंबर को खेला गया। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। पहला टी20 मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच में भी जीत हासिल करने में सफल रहा। इसके साथ ही वह यह सीरीज भी जीतने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की यह टी20 सीरीज 2-0 से जीत ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया है। अब आखिरी टी20 मैच 18 नवंबर को खेला जाना है।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और सिर्फ 19 गेंदों में 52 रन जोड़े। शॉर्ट ने 17 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें कई शानदार चौके और छक्के शामिल थे।
हालांकि, हैरिस राउफ ने आते ही मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने पहले फ्रेजर-मैकगर्क को 20 रन पर आउट किया और फिर कप्तान जोश इंग्लिस को जीरो पर पवेलियन भेज दिया। अब्बास अफरीदी ने शॉर्ट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत पर ब्रेक लगा दिया।
डेब्यू कर रहे सूफियान मुकीम ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि पाकिस्तान की फील्डिंग में कुछ गलतियां रहीं, लेकिन गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। आरोन हार्डी ने 28 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन तक पहुंच पाई।
145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। बाबर आजम सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। साहिबजादा फरहान 5 रन बनाकर और कप्तान मोहम्मद रिजवान 16 रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए।
मिडिल ऑर्डर में उस्मान खान और इरफान खान ने टीम को संभालने की कोशिश की। उस्मान ने 38 गेंदों में 52 रन बनाए, लेकिन उनका विकेट गिरते ही पाकिस्तान की उम्मीदें धराशायी हो गईं। ऑस्ट्रेलियाई स्पेंसर जॉनसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए, जिसमें आखिरी ओवर में लिए गए दो विकेट भी शामिल हैं। पाकिस्तान की पूरी टीम 134 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 12 रनों से मैच जीत लिया।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

