खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के छिंदगढ़ परगना के सात पारा का दायित्व नए पटेल को सौंपा गया, दायित्व सौंपने से पहले विधिवत पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य श्रृंगवेद सिंहदेव बाबा द्वारा पगड़ी पहनाकर सोनूराम नाग को पटेल की जिम्मेदारी सौंपी गई। ज्ञात हो कि पूर्व पटेल लक्ष्मण नाग के आकस्मिक निधन के बाद से छिंदगढ़ परगना में पटेल पद खाली हो गया था, छिंदगढ़ परगना के नए पटेल मनोनीत करने के लिए विशेष आयोजन ग्राम पाकेला के पेद्दापारा में किया गया था। इस दौरान परगना के भीमाराम नाग, कोयनाराम नाग, गंगाराम नाग, प्रेम मांझी, घेनवाराम नेगी, मोहन सिंह ठाकुर, विश्वराज सिंह चौहान, अरुण मिश्रा सहित मांझी, ग्राम मुखिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेल नियुक्ति के लिए मुख्य रूप से सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य को आमंत्रित किया गया था। सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य श्रृंगवेद सिंहदेव बाबा का यहां परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। इसके बाद परगना के नए पटेल की नियुक्ति विधिवत रूप से ग्राम प्रमुखों के मौजूदगी में की गई। सुकमा जमींदार श्रृंगवेद सिंह देव (बाबा) ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सोनूराम नाग को पगड़ी पहनाकर पटेल की जिम्मेदारी सौपी।
इस दौरान श्रृंगवेद सिंहदेव ने नव नियुक्त पटेल सोनूराम नाग को बधाई देते कहा कि जिस प्रकार से ग्राम पटेल की जिम्मेदारी आपके परिवार द्वारा 4 पीढ़ियों से निभाते आ रहे हैं, उसी प्रकार से आगामी समय में भी परगना के ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर पटेल जिम्मेदारी का वहन करें। उन्होंने कहा कि परगना के पटेल होने के नाते परगना के सभी समाज के लोगों बातों को सुनना और लोक हित में सभी लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर उचित निर्णय लेकर कार्य करें, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिले।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

