खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तोरवा कासिमपरा में सड़क पर बैठी बछिया पर कार चढ़ाने को लेकर गुरुवार जमकर बवाल हुआ। गौ सेवको ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की . पर बड़े अफसर देर तक नही पहुँचे। थानेदार ने छोटी मोटी घटना होते रहती है, ये एक्सीडेंट है कहा जिससे भीड़ और भड़क गई।
इसके चलते देर रात तक थाना घिरा रहा गौ सेवक और हिन्दू संगठन के लोग चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। लगातार सड़को पर गौ वंश को कुचलने को लेकर गौ सेवको हिन्दू संगठन से जुड़े और आमलोगों में आक्रोश है।
प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद ग्राम चौपाल लगाकर ऐसे मवेशी मालिको का पता लगाने का फंडा भी प्रसारित करा दिया गया पर सड़को से गायो की तादात कम नही हुई।
हाईकोर्ट रॉड पर सतत निगरानी-
प्रशासन के अफसरों को गणेश परिक्रमा की लत लग गई है। जब भी हाईकोर्ट की फटकार लगती है हाईकोर्ट रॉड पर परमानेंट अमला लगा दिया जाता है। इस बार भी फंडा बरकरार है। बाकी ऐसी कोई सड़क नही जिन पर मवेशियों के डेरा न हो। इसके चलते वाहनधारक आम राहगीर मवेशियों से टकराकर घायल हो रहे मर रहे या मूक मवेशी घायल हो रहे मर रहे किसी को मतलब नही।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

