नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज भारतीय बल्लेबाजों के लिए अच्छी नहीं रही। सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई बड़े बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके, जिसके परिणामस्वरूप भारत सीरीज 0-3 से हार गया। भारत में ऐसा आमतौर पर नहीं होता, लेकिन स्पिन-ट्रैक भारत की हार का कारण बना। एक समय स्पिन के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माने जाने वाले हमारे बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स, एजाज पटेल और यहां तक कि मिशेल सेंटनर के सामने तीन अलग-अलग टेस्ट मैच हार गए। स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का यह हाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम को नुकसान पहुंचा सकता है।
लियोन उठाना चाहेंगे फायदा
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन भारतीय बल्लेबाजों की इस खराब फॉर्म का जरूर फायदा उठाना चाहेंगे। कोहली ने हाल ही में हुई खत्म हुई सीरीज में स्पिनरों के खिलाफ सिर्फ 13.40 की औसत से रन बनाए, जबकि रोहित ने हालिया सीरीज में केवल 10 की औसत से रन बनाए। पुणे में सेंटनर की गेंद पर उनका आउट होना भला कौन भूल सकता है, जहाँ उन्होंने स्वीप शॉट खेला और क्लीन बोल्ड हो गए। यह सच है कि ऑस्ट्रेलिया में विकेट भारत की तुलना में कहीं बेहतर होंगे, लेकिन फिर भी विराट-रोहित समेत भारतीय बल्लेबाजों को लियोन को खेलना आसान नहीं होगा।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

