खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर ज्यादा पैसे के लालच में आकर युवती ने लाखों रुपए गंवा दिए, बिटकॉइन में निवेश करने का झांसा देकर लगभग 37 लाख रुपए की ठगी की गई।
दरअसल, पूरा मामला स्मृति नगर चौकी अंतर्गत रहने वाली एक महिला वैष्णवी नायर का है, जो कि पेशे से इंजीनियर है, जिसे उसी के परिचित आरोपी ने बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर 37 लाख रुपए ठग लिए। वैष्णवी नायर ने स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह दुर्ग के बीआईटी कॉलेज में वर्ष 2016 से पास आउट है। वर्ष 2014 में उसके कॉलेज में नागपुर का ही रहने वाला तन्मय विनोद भी इस कॉलेज से पास आउट है। जूनियर होने के नाते परिचय पुराना था, अगस्त 2020 में तन्मय विनोद ने कॉल करके वैष्णवी नायर ने बताया कि बिटकॉइन में अच्छा रिटर्न पैसा मिलता है, यदि वे पैसा इनवेस्ट करेंगी तो अच्छा रिटर्न दिलवा सकता है।
उसकी बातों में आकर 10 अगस्त 2020 से लगातार 12 किस्तों में लगभग 37 लाख रुपए डाल दिए, लेकिन दो साल के अंदर वैष्णवी को एक भी बार इसका रिटर्न नहीं मिला, वैष्णवी ने जब जब तन्मय को रिटर्न दिलवाने की बात कही तब तक तन्मय मार्केट डाउन होने की जानकारी देते हुए उसे दिलासा देते रहा। लेकिन जब वैष्णवी को स्वयं के ठगे जाने का एहसास हुआ तब उसने स्मृति नगर चौकी पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

