नई दिल्ली। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है। टीम इंडिया अब पहले से दूसरे स्थान पर आ गई है। टीम इंडिया इस सीरीज हार के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंच सकती है।
लेकिन भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान नहीं होगा। पहला सेनेरियो यह होगा कि टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 4-1, 3-1 या 4-0 से जीते। अगर ऐसा हुआ तो उसे किसी और टीम पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराना बहुत जरूरी होगा।
अगर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा देती है तो फिर श्रीलंका को उसे एक मैच में हराना होगा। ऐसा हुआ तो भारत फाइनल में पहुंच सकता है।
अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में हरा दिया तो उसके लिए फाइनल का रास्ता लगभग नामुमिकन जैसा हो जाएगा। लिहाजा भारत को हर हाल में बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज जीतनी होगी।
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया। भारतीय टीम होम ग्राउंड पर एक भी मैच नहीं जीत पायी।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

