नई दिल्ली। इस दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ का क्लैश हुआ था। दोनों ही फिल्मों को सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। चलिए यहां जानते हैं कि ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आगे चल रही है।
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी। इस मूवी का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था और सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।
सिंघम अगेन’ की ओपनिंग काफी शानदार रही थी। फिल्म ने 43।5 करोड़ से खाता खोला था। इसी के साथ ये फिल्म अजय देवगन के करियर की हाईएस्ट ओपनर बन गई है।
अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज फिल्म अपनी दोनों प्रीक्वल ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ से ज्यादा शानदार परफॉर्म कर रही है। दूसरे दिन यानी शनिवार को भी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर 42.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ ने 35 करोड़ का कारोबार किया।
इसी के साथ ‘सिंघम अगेन’ ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसकी तीन दिनों की कुल कमाई 121.00 करोड़ रुपये हो चुकी है।
वहीं हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 को भी दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है फिल्म में कार्तिक आर्यन के रूह बाबा और विद्या बालन के मंजुलिका के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की परफॉर्मेंस की भी काफी तारीफ हो रही है। हालांकि ये फिल्म कमाई के मामले में सिंघम अगेन से थोड़ा पीछे चल रही है।
भूल भुलैया 3 के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 35.5 करोड़ से ओपनिंग की थी। इसी के साथ ये फिल्म भी कार्तिक आर्यन के करियर की हाईएस्ट ओपनर बन चुकी है। फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 4.23 फीसदी के साथ 37 करोड़ का कारोबार किया।
वहीं तीसरे दिन यानी संडे को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक भूल भुलैया 3 ने 33.5 करोड़ का कारोबार किया है।
इसी के साथ कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भी तीन दिनो में शतक जड़ चुकी है और इसके तीन दिनों का कुल कलेक्शन 106 करोड़ रुपये है।
हालांकि भूल भुलैया 3 कमाई के मामले में सिंघम अगेन से 14 करोड़ रुपये के अंतर के साथ पीछे चल रही है। अब देखने वाली बात होगी कि कार्तिक आर्यन और अजय देवगन की फिल्में चौथे दिन यानी मंडे को कैसा परफॉर्म करती हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

