खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय में सबसे लंबी अवधि 75 दिनों तक चलने वाले रियासत कालीन बस्तर दशहरा पर्व में लकड़ी से बनाये जाने वाले दुमंजिला रथ का निर्माण जारी है। इस वर्ष 8 पहियाें वाला रथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। नवनिर्मित बस्तर दशहरा रथ 40 फुट उंचा, 32 फुट लंबा एवं 20 फिट चौड़ा हाेता है। परंमपरानुसार पिछले 616 वर्षाें से बस्तर के अदिवासी कारीगराें द्वारा बस्तर दशहरा रथ निर्माण में अपने सीमित और पारंपरिक औजारों कुल्हाड़ी व बसूले सहित चक्कों से लेकर धुरी औजारों का उपयोग कर ग्रामीण कारिगर/शिल्पी कुशलता के साथ दो मंजिले रथ का निर्माण करते हैं।
इसे बनाने में 50 घन मीटर लकड़ी का उपयोग होता है। माचकोट एवं तिरिया के संमृद्ध साल वनों से लाए गए साल वृक्ष के मोटे तनों से रथ का एक्सल बनाया जाता है। इसके दोनों छोर पर चक्का बिठाने के लिए आकार तय किया जाता है। रथ परिचालन का सारा दारोमदार पहियों पर ही होता है। रथ का पहिया बनाने के लिए मजबूत लकडिय़ों के दो अर्धगोलाकार आकृतियों कोआपस में बिठाकर पूर्ण गोलाकार चक्कों का रूप दिया जाता है। इन चक्कों का आकार, मोटाई व उनके बीच बने नार का निर्माण ऐसे होता है कि रथ के संचालन में आसानी हो। बस्तर दशहरा रथ के संचालन एवं अन्य रियासत कालीन परंपराओं को देखने के लिए देशी/विदेशी पर्यटक अपार उत्कंठा लिए बस्तर पहुंचते हैं। बस्तर दशहरा के दुमंजिला लकड़ी से निर्मित रथ का संचालन आर्कषण और कौतूहल का विषय होता है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

