खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में महाराज ने मीडिया से रूबरू होते हुए सिस्टम पर कड़ा प्रहार किया। गौ हत्या की नियमित बढ़ोतरी पर हुंकार लगाते हुए महाराज ने कहा आजादी के समय देश में 78 करोड़ गौ की संख्या थी और देश की कुल संख्या 30 करोड़ थी लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि अब देश की संख्या जहां 150 करोड़ हो चुकी है लेकिन गायों की संख्या 19 करोड़ बची हुई है।
उन्होंने आगे कहा अब तक की जितनी भी सरकारें देश की सत्ता पर काबिज़ हुई सभी ने बढ़ती गौ हत्या के प्रति अपनी संवदेना को दरकिनार किया। आज गौ सेवकों की जान खतरे में है, वो सुरक्षित नहीं है, भय के माहौल में है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ? जब पत्रकार साथी ने सवाल पूछा की महाराज जी तिरुपति बालाजी मंदिर में बनने वाले लड्डू के लिए जो घी का निर्माण होता उसमें गाय की चर्बी मिली इसपर आप क्या कहेंगे? महाराज जी ने साफ कहा जो भी आरोपी है उनको तत्काल दंडित करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि, हम गौ हत्या के खिलाफ आवाज़ उठाने के साथ-साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री से इस संदर्भ में पत्राचार किया है और वहां से मुहर लग के हमको ये आश्वासन मिला है की जल्द जी प्रधानमंत्री जी से आपकी वार्ता कराई जाएगी। कर्म और धर्म की प्रधानता के प्रश्र में उन्होंने कहा कि धर्म और कर्म में प्रधान धर्म है आप बिना धर्म के जो भी कर्म करेंगें वो सफल नहीं होगा। देश में बढ़ते पाखडिंय़ों बाबाओं पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा हमारे यहां तो महज 11 लौंग से लोगों की समस्या को दूर किया जाता है। मैं कोई पैसा नहीं लेता। आप आएं हमारे यहां आपकी जो भी समस्या है उसका उचित निवारण किया जाएगा।
महाराज पत्रकारों के सभी सवालों का बड़ी बेबाकी के साथ जवाब दिया। उन्होंने आगे कहा हमारा यही प्रयास है कि देश में गायों की हत्या बंद हो। इसके लिए हम देश के कोने कोने जाके लोगों को संकल्पित करेंगे कि गौहत्या पर लगाम लगाने वाली सरकारों को चुनो। अगर सरकार भी गौ हत्या पर रोक नहीं लगाती तो इस सरकार का भी सत्ता से हटना तय है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

