खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दाना तूफान की वजह से राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा। दिन में आसमान में बादल रहेंगे। शाम-रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तूफान का असर अगले दो-तीन दिनों तक रहेगा। इस वजह से रायपुर में भी अगले कुछ दिन वातावरण में नमी रहेगी। इससे एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
शुक्रवार को भी राजधानी में मौसम ठंडा रहा। दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा। यह सामान्य से करीब एक डिग्री ही अधिक है। नमी बढ़ने के कारण दिन के तापमान में कमी आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को दिन में नमी थोड़ी ज्यादा रहेगी। इस वजह से दोपहर में आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे।
इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि नहीं होगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शाम-रात में हल्की बारिश हो सकती है।
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

