27 सितंबर से कांग्रेस शुरु करेगी गिरौदपुरी से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा, 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर रायपुर में होगा समापन
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। 25 तारीख दिन बुधवार को सिग्नल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय कवर्धा में दोपहर 12:00 बजे एआईसीसी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं सह – प्रभारी छत्तीसगढ़ विजय जांगिड़ व कबीरधाम जिला संगठन प्रभारी पदम कोठारी ने जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली।
जिसमें उन्होंने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं को चार्ज किया, उन्होंने संगठन को शक्ति प्रदान करने सबको एकजुट होकर विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सत्ता पर आसीन हिटलर शाही सरकार के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद करने प्रेरित किया। जिससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बढ़ रही अपराध, लूटमार, चोरी, डकैती, भ्रष्टाचार एवं दुष्कर्म की घटनाओं से लोगों को निजात दिलाया जा सके।
विजय जांगिड़ ने कहा कि* कांग्रेस छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा निकालेगी। 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज गिरौदपुरी धाम से शुरु होगी। करीब 125 किमी की यात्रा तय कर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा रायपुर पहुंचेगी। दो अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर इस यात्रा का समापन होगा। यात्रा के जरिए कांग्रेस कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी।
कबीरधाम संघठन प्रभारी पदम कोठारी ने कहा कि अमरगुफा की आड़ में सरकार ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया। गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में साहू समाज के तीन लोगों की हत्या हो गई, पुलिस मूकदर्शक बनी रही। श्री कोठारी ने आरोप लगाया कि घटना को टाला जा सकता था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस की प्रताड़ना से जेल में एक युवक की मौत तक हो गई और अनेकों घायल और लापता हैं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हम छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।
बीजेपी के झूठ और अन्याय से न केवल प्रदेश के जनता परेशान है अपितु उनके खुद के कार्यकर्ता ही अब उनके विरोध में उतरने लगे हैं, प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों से उनके खुद के कार्यकर्ता भी इसके गिरफ्त में आ चुके हैं, छत्तीसगढ़ में निरंतर बढ़ रहे अपराध से यह स्पष्ट है की छत्तीसगढ़ कि भाजपा की सरकार सत्ता के लायक नहीं है, उनसे देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। बीजेपी की सरकार भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी को निरंतर कष्ट दे रहा। लगातार देश और प्रदेश के गरीब किसान मजदूर महिला और युवतियों के साथ अन्याय हो रहा। लगातार खबरों में बड़ी घटनाओं और हृदय विदारक सूचना आ रहा, लेकिन उन सबको नियंत्रण करने के स्थान पर मूक दर्शक बनकर बैठी हुई है, सरकार।
इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स- प्रभारी विजय जांगिड, कबीरधाम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी पदम कोठारी, कबीरधाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष होरी साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, पूर्व विधायक पंडरिया ममता चंद्राकर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा अनंत, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष वर्षा रानी ठाकुर, नारायणी टोंडर, चोवा राम साहू,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षगण पीताम्बर वर्मा, रामचरण पटेल, नवीन जायसवाल, उत्तरा दिवाकर, सुमिरन सिंह धुर्वे सहित सभी प्रकोष्ठ/विंग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

