खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की केशकाल पुलिस काे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की सफेद महेन्द्रा बोलेरो पीकप वाहन कमांक अेाडी 10 वाय 4130 में अवैध मादक गांजा तस्करी कर एनएच 30 से उडिसा से रायपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना केशकाल के एनएच 30 मेन रोड में थाने के सामने चेक पोस्ट लगाकर वाहन जांच प्रारंम्भ किया गया। इसी दौरान मुखबीर के बताये अनुसार सफेद बोलेरो पीकप वाहन कमांक अेाडी 10 वाय 4130 में दो व्यक्ति चेक पोस्ट में पहुंचे जिसे पुछ-ताछ करने पर अपना नाम तपन खोसला एवं सुरज मतरा जिला कोरापुट उडिसा का रहने वाला बताये। जिसके वाहन की जांच करने पर पीकप वाहन के खाली ट्राली के निचे चेचिस में अलग से बनाये स्पेशल चेम्बर के अदर छुपा कर रखा हुआ 17 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा 36.240 किलो
बरामद कर विधिवत जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी तपन खोसला पिता मंगलदान खोसला जाति हरिजन निवासी कुन्डार थाना काकरीगुमा जिला कोरापुट उडिसा एवं सुरज भतरा पिता विजय भतरा निवासी चारडा चर्च के पास थाना काकरीगुमा जिला कोरापुट उडिसा को गिरफ्तार किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी विकास बघेल, राउनि हेमंत देवांगन, प्रधान आरक्षक संजय बिसेन, ईश्वर नेताम आरक्षक मनोहर निषाद, जितेन्द्र माहला, अमित मण्डावी, लिलेश्वर ध्रुव रामू नेताम, आत्मानंद कुलदीप अरूण यादव, धर्मेन्द्र नेगी का याेगदान रहा।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

