नई दिल्ली। राजकुमार राव की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का इस दशहरे पर बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ था। दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। जहां ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है तो वहीं ‘जिगरा’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है। वहीं बॉक्स ऑफिस की रेस में आलिया भट्ट की फिल्म को राजकुमार की मूवी ने पीछे छोड़ दिया है।
वैसे ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ पहले ही दिन से ‘जिगरा’ से आगे चल रही है। हालांकि दोनों की ही कमाई कुछ खास नहीं है बावजूद इसके ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ अपना बजट वसूल कर चुकी है जबकि ‘जिगरा’ के लिए अपना आधा बजट वसूलना भी मुश्किल लग रहा है। इन सबके बीच चलिए जान लेते हैं राजकुमार राव और आलिया भट्ट की फिल्मों का 12वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है?
‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के 12वें दिन का कलेक्शन कितना रहा?
‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ एक न्यूली मैरिड कपल विक्की और विद्या की सुहागरात की चोरी हुई सीडी को खोजने की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को यूं तो दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे लेकिन राज शांडिल्य निर्देशित इस फिल्म ने पहले हफ्ते में तो अपनी लागत वसूल कर ली थी और अब दूसरे हफ्ते में भी ये एक करोड़ से ही ज्यादा कमाई कर रही है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने पहले हफ्ते में 27 करोड़ कमाए थे। फिर दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 1.4 करोड़, दूसरे शनिवार 2.25 करोड़, दूसरे रविवार 2.6 करोड़ और दूसरे सोमवार 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म की रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने रिलीज के 12वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की 12 दिनों की कमाई अब 35.50 करोड़ रुपये हो गई है।
‘जिगरा’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ भाई-बहन की कहानी पर बेस्ड है। वासन बाला निर्देशित इस फिल्म ने आलिया ने सत्या का रोल प्ले किया है वहीं उनके भाई के किरदार में वेदांग रैना है। फिल्म की कहानी दर्शकों को घिसी-पिटी लगी है जिसके चलते ‘जिगरा’ काफी हाईप के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई है। फिल्म की ओपनिंग काफी निराशाजनक रही थी और इसके बाद तो फिल्म की कमाई की रफ्तार पटरी से ही उतर गई। ये फिल्म आलिया भट्ट की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गई है।
वहीं ‘जिगरा’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 22.45 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 1.15 करोड़, दूसरे शनिवार 1.7 करोड़, दूसरे रविवार 1.9 करोड़ और दूसरे सोमवार 60 लाख का कलेक्शन किया। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जिगरा’ ने रिलीज के 12वें दिन 60 लाख की कमाई की है।
इसी के साथ ‘जिगरा’ के 12 दिनों का कुल कलेक्शन अब 28.40 करोड़ रुपये हो गया है।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

