नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में सभी लोग भारी मात्रा में गन्ने का जूस पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, आखिर आपको कितने मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए, जो आपके सेहत के सही होगा।
गन्ने का जूस के नुकसान। गर्मी का सीजन आते ही गन्ने के जूस का चलन तेजी से बढ़ जाता है। राजधानी भोपाल की सड़कों पर भी गन्ने के जूस की रेढ़ीया देखने को मिलने लगी है। लोकल 18 के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि एक्सपर्ट आपको कितनी मात्रा में गन्ने के रस का सेवन करने की सलाह देते हैं और कितनी मात्रा में गन्ने का रस शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
लोकल 18 से बात करते हुए डाइटिशियन और एक्सपर्ट डॉक्टर रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि अनुशंसित आहार भत्ता (RDA) के अनुसार, आमतौर पर यह देखा जाता है कि लोग शौकिया तौर पर या फिर आदत बनाकर रोजाना तीन-चार गिलास से अधिक गन्ने के रस का सेवन कर जाते हैं। ऐसे में यह उनके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। बता दें, गाने के रस में शर्करा का उच्च स्तर (High level of Sugar) देखने को मिलता है।
डॉ रश्मि ने बताया कि गन्ने के रस का सबसे ज्यादा प्रभाव मधुमेह के मरीजों पर पड़ सकता है। ऐसे में मधुमेह के मरीजों को करने के रस के अधिक सेवन से बचना चाहिए। साथ ही दिन भर में एक गिलास गन्ने के रस से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में कई और विकल्प भी मौजूद होते हैं, जिनका आप सेवन कर सकते हैं। गन्ने में एक अच्छी मात्रा में न्यूट्रीशन वैल्यू होती है। साथ ही शुगर की मात्रा भी सामान्य से अधिक होती है।
गन्ने के रस में समृद्धि मात्रा में कार्बोनेट पाया जाता है। साथ ही एक तरीके से यह शरीर में कम होने वाली ग्लूकोज की मात्रा को भी बढ़ाता है। गर्मी के दिनों में गन्ने का रस हमारे लिए हाइड्रेशन का काम, तो करता ही है। साथ ही बॉडी को डिहाइड्रेट होने से बचाने के साथ-साथ एनर्जी भी प्रदान करता है।
आम व्यक्ति कितनी मात्रा में करें सेवन
डॉ रश्मि ने बताया कि यदि एक स्वस्थ व्यक्ति भी गन्ने के रस का रोजाना सेवन करता है, तो उसे दिन भर में गन्ने का रस एक से दो गिलास से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। मलिक इसमें तापमान का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाना जरूरी है। यदि बहुत अधिक तापमान है, तो ऐसे में एकदम ठंडा रस का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त ढेरों विकल्प
यदि कोई व्यक्ति को गन्ने के रस का सेवन नहीं करना है, तो इसके बदले कई अन्य विकल्प भी मौजूद हैं। इसमें नारियल पानी, नींबू पानी, शिकंजी, आम पना, जो का पानी और काला नमक का पानी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
गन्ने का रस पीने के फायदे
गन्ने का रस हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों और संक्रमणों को निकालने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन के उपचार में भी सहायक है। इसके अतिरिक्त गन्ने का रस पाचन रसों के स्राव को सुविधाजनक बनाता है और प्रणाली को ट्रैक पर रखने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो पेट में पीएच स्तर को संतुलित करता है।
अधिक सेवन से बचे
गन्ने का रस ताजगी देने वाला पेय है, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह अत्यधिक कैलोरी और शुगर सेवन का कारण बन सकता है। साथ ही अध्ययनों से यह भी पता चला है कि अधिक मात्रा में सेवन करने से रक्त शर्करा (Blood sugar) के स्तर में भी वृद्धि होती है। इसके चलते मधुमेह, हृदय समस्याएं, मेटाबोलिक विकार और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

