नई दिल्ली। साल 2024 में भूतिया फिल्मों का ही राज चल रहा है। हॉरर के सामने बड़ी से बड़ी एक्शन, रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों का भी बस नहीं चल रहा है। पहले शैतान ने तबाही मचाई, फिर मुंज्या और अब स्त्री 2 का कहर देखने को मिल रहा है। फिल्म जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ रही है।
15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई स्त्री 2 (Stree 2) साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का सीक्वल है। 6 साल से ही फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार मूवी ने थिएटर्स में एंट्री मारी और दर्शकों के दिलों पर छा गई। 64 करोड़ के साथ स्त्री 2 जहां साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई, वहीं एक हफ्ते बाद भी क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल आया है।
स्त्री 2 का पहला वीकेंड एकदम धमाकेदार रहा। पहले वीकेंड में ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। अब दूसरा वीकेंड शुरू हो गया है और दूसरे शनिवार को ही फिल्म की कमाई ने आसमान छू लिया है। 10वें दिन फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शनिवार को 32.5 करोड़ का कारोबार किया है। यह पिछले चार दिनों के मुकाबले सबसे अच्छा कारोबार रहा है। हालांकि, यह शुरुआती आंकड़े हैं। सही नंबर्स इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं।
दुनियाभर में छाई स्त्री
हॉरर और कॉमेडी से भरी स्त्री 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन के अंदर साढ़े तीन सौ करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जमकर तबाही मचा रही है। दुनियाभर में स्त्री 2 का कारोबार 456 करोड़ पहुंच गया है।
बात करें फिल्म की कहानी की तो इस बार चंदेरी का सामना स्त्री नहीं बल्कि सरकटे से हुआ है। श्रद्धा कपूर, स्त्री की बेटी हैं, जो पहली फिल्म में पहेली बना हुआ था। राजकुमार राव ने जैसे चंदेरी को स्त्री से बचाया, वैसे सरकटे का भी खात्मा किया। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी से किरदार में जान फूंक दी।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

