नई दिल्ली। साल 2023 में जिन फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत हासिल की थी, उसने एक महीने के अंदर स्त्री (Stree) ने ध्वस्त कर दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने मात्र 27 दिन में गदर से लेकर पठान तक को पछाड़ दिया है। अब एनिमल का भी पत्ता साफ हो गया है।
स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और निर्माण दिनेश विजान ने किया। 6 साल पहले फिल्म ने 100 करोड़ के पार कारोबार किया था, लेकिन अब मूवी 600 करोड़ की ओर बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार के बाद इस फिल्म ने शाह रुख खान की मूवी पठान को पछाड़ दिया था।
सोमवार को स्त्री 2 ने पठान को पछाड़ दिया था और खुद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। 26वें दिन तक मूवी ने 555.04 करोड़ का बिजनेस किया था। अब मंगलवार यानी 27वें दिन को राजकुमार राव स्टारर मूवी ने एनिमल को भी पछाड़ दिया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, स्त्री 2 ने मंगलवार अनुमानित कलेक्शन 3 करोड़ का कारोबार किया है।
श्रद्धा कपूर स्टारर मूवी का अब तक का लाइफटाइम कलेक्शन 558 करोड़ हो गया है जबकि 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई एनिमल ने लाइफटाइम कलेक्शन 556.36 करोड़ (बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक) था। एनिमल को पछाड़ स्त्री 2 दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। अब देखना होगा कि स्त्री 2 शाह रुख खान स्टारर जवान का रिकॉर्ड तोड़ती है या नहीं। जवान टोटल कलेक्शन 643.87 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस नंबर को क्रॉस करने में स्त्री 2 को अभी बहुत पसीना बहाना पड़ेगा।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

