खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। अंबिकापुर जिला अस्पताल से सोमवार देर रात एक विचाराधीन महिला बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। महिला बंदी का नाम पूजा गुप्ता है, जो की बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की रहने वाली है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। बीते 22 अगस्त को पुलिस ने डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, उसकी डिलीवरी के बाद बीती रात वह मौका देखकर अपने नवजात बच्चे को लेकर नौ दो ग्यारह हो गई।
बता दें कि महिला बंदी के फरार होने की सूचना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला बंदी अस्पताल के गायनिक वार्ड में रात करीब 1 बजे तक थी। जिसके बाद वह अपने नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल से भाग निकली। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें महिला बंदी अस्पाताल से बाहर निकलते हुए कैद हो गई है।
मामले में सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

