Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान

    November 26, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत

    November 26, 2026

    सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
    • पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
    • सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
    • आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
    • जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
    • मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
    • जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कांग्रेस पार्टी में कक्का नही कंस रहते हैं- राधिका खेड़ा
    रायपुर

    कांग्रेस पार्टी में कक्का नही कंस रहते हैं- राधिका खेड़ा

    adminBy adminSeptember 10, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    फूलोदेवी नेताम को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के बजाय अपने ही वरिष्ठ नेताओं के घरों को घेरना चाहिए- रंजना साहू

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए यह सवाल उठाया है कि कांग्रेस जिस प्रकार से विगत चार-पांच दिनों से कानून-व्यवस्था को लेकर हायतौबा मचा रही है, क्या यह किसी बड़ी घटना को छुपाने की कवायद है? सुश्री खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में खुद के राष्ट्रीय प्रवक्ता से दुर्व्यवहार होता है, जो अपनी घर की बेटियों को न्याय नहीं दिला पाते वे प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं रखते।
    भाजपा नेत्री सुश्री खेड़ा ने सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी में कक्का नही कंस रहते हैं। जो अपनों को भी नहीं छोड़ते। कंस ने भी अपनी बहन के बच्चों को भी नहीं छोड़ा कांग्रेसी भी बहन बनाकर बुलाते है और अपमान करने का एक मौका नहीं छोड़ते है।
    भाजपा नेत्री सुश्री खेड़ा ने प्रदेश में महिला अपराध की कथित घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की बात पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिला खुद ही सुरक्षित नहीं है। मेरी बात हो या फिर अर्चना गौतम की बात हो जिससे प्रियंका गांधी के सचिव ने दुर्व्यवहार किया था। महिला कांग्रेस को सबसे पहले उन्हें न्याय दिलाना चाहिए।
    भाजपा नेत्री सुश्री खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अनेक आपराधिक घटनाएँ कांग्रेस कार्यालय के भीतर ही हुई हैं, जिसमें उनके सन्निकार कर्मकार मंडल के तत्कालीन अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल ने अपने तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने कांग्रेस के महामंत्री से गाली-गलौज और हाथापाई तक की, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जो कांग्रेस अपने प्रदेश कार्यालय तक की कानून-व्यवस्था तक नहीं सम्हाल पाई हो, आज उसे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह जाता है।
    भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री निवास घेरने के बजाय वे कांग्रेस कार्यालय में महिलाओं के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटनाओं में दोषियों को सजा दिलाए। उन्होंने कहा कि फूलोदेवी नेताम अपने भूपेश सरकार में मंत्री रहे शिव डहरिया से इस प्रश्न का उत्तर मांगें कि उन्हें छत्तीसगढ़ में होने वाला बलात्कार छोटा क्यों लगता था? उन्होंने कहा कि फूलोदेवी नेताम अपने पूर्व मुख्यमंत्री से उत्तर मांगें कि महिलाओं के साथ हुए अनाचार होने के बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए आत्महत्या तक के लिए मजबूर होना पड़ता था। इसके जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि आज सत्ता जाने पर कांग्रेस को कानून-व्यवस्था और महिलाओं के आत्म-सम्मान की रक्षा का होश आया है। मुद्दों की कमी से जूझ रही कांग्रेस का यह शिगूफ़ा है। कांग्रेस आज कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का ढोंग कर रही है। श्रीमती साहू ने कांग्रेस की महिला नेत्रियों को मशविरा देते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के बजाय अपने ही वरिष्ठ नेताओं के घरों को घेरना चाहिए और उनसे यह सवाल पूछना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी के दफ्तरों में पार्टी की नेत्रियां क्यों सुरक्षित महसूस नहीं करती? क्यों उनके साथ आए दिन खुलेआम अभद्रता की जाती है? क्यों उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले नेता दंड भुगतने के बजाए पुरस्कृत किए जाते है।
    भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है। कांग्रेस के समय में शरण पाये अपराधियों को या तो राज्य छोड़ना पड़ रहा है या वे जेल जा रहे हैं।
    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान

    By Khabar WorldNovember 26, 20260

    रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार…

    पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत

    November 26, 2026

    सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    November 26, 2026

    आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान

    November 26, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत

    November 26, 2026

    सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    November 26, 2026

    आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    November 26, 2026

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.