नई दिल्ली। दक्षिण राज्य से आई फिल्म ‘गोट’ (Greatest Of All Time) अनाउसमेंट के टाइम से ही सोशल मीडिया पर बज क्रिएट किए हुई थी। इसे थलापति विजय की महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। ‘गोट’ फिल्म जब से रिलीज हुई है, तब से धड़ाधड़ नोट छापे जा रही है। रविवार को धांसू कलेक्शन के बाद फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को कितना बदलाव आया, इसके आंकड़े सामने आ चुके हैं।
‘गोट’ यानी कि ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ थलापति विजय की वो फिल्म है, जिसमें उन्होंने डबल रोल प्ले किया है। वह इस मूवी में अंडरकवर एजेंट के रोल में हैं। उनके एक किरदार का नाम ‘जीवन’ और दूसरे का ‘गांधी’ है। गांधी, जीवन का पिता है। अब क्योंकि गोट फिल्म मूल रूप से साउथ की फिल्म है, तो इसमें एक्शन और मसाला न हो, ये तो हो नहीं सकता।
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय फिल्म में स्पेशल एंटी टेररिज्म स्क्वॉड के मेंबर (गांधी) की भूमिका में हैं। वह एक मिशन पर है, जिसे राजीव मेनन नाम के बड़े क्रिमिनल को पकड़ना है। यह प्रोफेशनल ग्राउंड में होने वाली लड़ाई की कहानी है, जिसे पर्दे पर खूबसूरती से दिखाने में मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसकी बानगी अब तक के आए कलेक्शन में देखने को मिली है। वहीं, सोमवार का कलेक्शन इससे कुछ अलग रहा है।
‘गोट’ फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तमिल साइड से ही हो रही है। सामने आए आंकड़ों के अनुसार, 5 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने सोमवार को 8.37 करोड़ का कारोबार किया। यह फिल्म का अब तक का सबसे लो कलेक्शन है। साथ ही अब तक डबल डिजिट्स में धाक जमाने वाली गोट फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में आ गिरा है। इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन 145 करोड़ तक हो गया है। हालांकि, यह संभावित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल संभव है।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

