खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बारसूर के टेमरू भाटा पारा के पास सीआरपीएफ के नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र में आज शुक्रवार की शाम काे आकाशीय बिजली गिरने से 2 जवान महेंद्र कुमार और एस. शहुअट आलम शहीद हो गए हैं। इनमें एक उत्तरप्रदेश और दूसरे झारखंड के रहने वाले थे। दोनों शहीद जवानों के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारसूर के टेमरू भाटा पारा के पास सीआरपीएफ का नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र है। इस केंद्र में सीआरपीएफ 111 बटालियन के जवान मौजूद थे। आज दोपहर बाद इलाके में मौसम बदला, वहीं शाम करीब 4 बजे के बीच प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में सीआरपीएफ 111 बटालियन के जवान महेंद्र कुमार और एस. शहुअट आलम आ गए, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों जवानों को साथियों ने फौरन मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों जवान को मृत बताया।
दंतेवाड़ा के एएसपी आरके. बर्मन ने कहा कि ऑन ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ है। इनमें एक शहीद जवान महेंद्र कुमार उत्तरप्रदेश के प्रयागराज तो वहीं दूसरे एस. शहुअट आलम झारखंड के रहने वाले थे। दोनों के पार्थिव शव को जिला अस्पताल में रखा गया है।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

