नई दिल्ली। सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस साल अब तक कई धमाकेदार फिल्मों ने दस्तक दी। इन सबमें ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म ने एक ही बार में कई फिल्मों का सफाया कर दिया था। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ ने आते ही नाग अश्विन की इस फिल्म को टक्कर देना शुरू कर दिया।
अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘स्त्री 2’ ने दुनियाभर में गर्दा उड़ा दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही। पहले वीक में फिल्म ने 291.65 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 141.4 करोड़ का टोटल बिजनेस किया। तीसरा हफ्ता आते-आते फिल्म ने 500 करोड़ तक की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया।
तीसरे सोमवार स्त्री 2 ने कर ली इतनी कमाई
स्त्री 2 फिल्म का कलेक्शन अब सिंगल डिजिट में आ गया है, लेकिन इसके स्वैग में किसी तरह की कमी नहीं है। कमाई में उतार-चढ़ाव के बावजूद फिल्म अब तक सिनेमाघरों में लोगों का ध्यान खींच रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अगर ‘स्त्री 2’ के रिलीज के तीसरे सोमवार के आंकड़ों पर गौर करें, तो इस दिन फिल्म ने 4.44 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया।
‘स्त्री 2’ फिल्म की कुल कमाई 513 करोड़ के ऊपर जा चुकी है।हालांकि, यह संभावित आंकड़े हैं इनमें फेरबदल संभव है। इन आंकड़ों से यह संभावित है कि फिल्म की नजर अब 600 करोड़ के कलेक्शन को जल्द से जल्द पार करने पर है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी जमाई धाक
श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 फिल्म ने दुनियाभर में भी कमाल की कमाई की है। ये मूवी रविवार तक 593 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन करने में कामयाब रही। वहीं, सोमवार की कमाई तो मिलाकर फिल्म का कारोबार 600 करोड़ के करीब आ गया है। इस मूवी ने तीसरे वीकेंड में 593 करोड़ की कमाई के मामले में ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

