खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। पोदुम पंचायत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो बाइक सवारों ने चार माह के बच्चे का अपहरण कर लिया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम को घटना स्थल पर भेजा है, लेकिन अभी तक अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं मिला है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पोंडुम के रहने वाले हिड़मू का बाजार के पास सड़क किनारे घर है। वह अपने बच्चे को झूला में लेटाया था। उसकी पत्नी घर के अंदर धान कूट रही थी। साथ ही दो और बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार आए और हिड़मू से बोले शराब लेकर आओ और सौ रुपये दिए। हिड़मू ने अपने दोनों बच्चों से कहा झूला झूलते रहना छोटे भाई को वह शराब लेकर आता है। इधर हिड़मू शराब लेने के लिए कुछ दूर निकला एक ने बाइक स्टार्ट की और दूसरे ने बच्चे को उठाया और भाग गए। इस घटना की खबर के बाद पूरा पोंडूम पंचायत में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के घर-घर जा कर पूछा गया लेकिन बाइक सवारों का कही पता नहीं चला।
थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया एक टीम को तत्काल रवाना किया गया है। आज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा हैं। आरोपी कटेकल्याण की और भागे हैं। कटेकल्याण में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
Trending
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

