खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला एनएसयूआई शहर/ग्रामीण द्वारा सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं, एवं कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव व एनएसयूआई/युंका के अध्यक्ष/पदाधिकारीयों की गिरफ्तारी को लेकर महात्मा गांधी के अहिंसा और प्रेम के आदर्श अनुरुप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा हेतु एसपी को गुलदस्ता व गेटवेल सून कार्ड भेंट कर विरोध प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई शहर जिलाध्यक्ष विशाल खम्बारी ने कहा कि जिस तरह से प्रशासनिक असफलता को छुपाने सतनामी समाज के निर्दोष लोगों व कांग्रेस के युवा विधायक देवेंद्र यादव सहित एनएसयूआई/युवा कांग्रेस अध्यक्षों व पदाधिकारी को झूठे मामले दर्ज कर जेल भेजा गया है, वहीं दो दिन पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षा में हुई सेंध के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने जा रहे एनएसयूआई/युंका कार्यकर्ता के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी भांजी गई, इस सारे घटनाक्रम से भाजपा सरकार की कांग्रेस के प्रति नफरत द्वेश व मानसिक दिवालियांपन को दर्शाता है। इसके विराेध में आज शनिवार गांधीवादी तरीके से हमारे नेता राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान खोलने वाले सन्देश लेकर बस्तर के पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम गुलदस्ता व गेट वेल सून का कार्ड भेंटकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष साईमा अशरफ,जिलाध्यक्ष ग्रामीण नीलम कश्यप,प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया,एम. ज्योति राव, प्रदेश सचिव अभिषेक गुप्ता, पूर्व प्रवक्ता उस्मान रज़ा, विश्वविद्यालय अध्यक्ष पंकज केवट, ओमकार यादव, मनीष कश्यप, एडविन मार्क, हरदास बघेल, दक्ष साहू, अंकित पांडे, शिवा बघेल, खिरेंद्र यादव, अक्षित राज, हरीनाथ नायक,प्रियांशु दास,समीर एवं अन्य उपस्थित थे।
Trending
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

