Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली

    May 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
    • सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
    • लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
    • पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
    • मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
    • सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपने सपनों को पूरा करने में जुटे भारतीय पैरालंपिक एथलीट्स के जज़्बे को सलाम करते हुए लॉन्च की डिजिटल फिल्म
    एंटरटेनमेंट

    एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपने सपनों को पूरा करने में जुटे भारतीय पैरालंपिक एथलीट्स के जज़्बे को सलाम करते हुए लॉन्च की डिजिटल फिल्म

    adminBy adminAugust 30, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

     डिजिटल वीडियो में तीन ऐसे भारतीय पैरालिंपियन्स की अविश्वसनीय यात्रा पर फोकस 

    भोपाल। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय एथलीट्स की असाधारण क्षमता और मजबूत संकल्प की भावना को पहचानने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता में, पैरालिंपिक गेम्स पेरिस 2024 के लिए भारतीय दल के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया है। इसी कड़ी में कंपनी ने एक नई डिजिटल फिल्म लॉन्च की है। इस डिजिटल फिल्म का उद्देश्य तीन असाधारण एथलीट्स के अदम्य संकल्प और इरादों की प्रेरक कहानियों को जीवंत करना है। ये एथलीट्स हैं- सुश्री सिमरन शर्मा, पैरा एथलीट-धावक, श्री अशोक मलिक, पैरा एथलीट-पॉवरलिफ्टर और सुश्री मोना अग्रवाल, पैरा एथलीट-शूटर।

    एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की यह डिजिटल फिल्म असाधारण एथलीट्स के एक्शन को दिखाती है, जिनमें से प्रत्येक ने उत्कृष्टता की खोज में सीमाओं को लांघकर महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना किया और उन्हें पार किया। दृष्टिबाधित धावक सिमरन शर्मा ने 2023 हांग्जो पैरा एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धाओं में रजत पदक जीता; व्हीलचेयर पर चलने वाले पॉवरलिफ्टर अशोक मलिक ने एशिया-ओशनिक पैरा पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता और व्हीलचेयर पर चलने वाली निशानेबाज मोना अग्रवाल ने डब्ल्यूएसपीएस पैरा शूटिंग विश्व कप 2024 में स्वर्ण पदक हासिल किया।

    डिजिटल फिल्म देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: https://youtu.be/tz0CC-CapmQ?si=TdYQM8hRy1wQOmc5 डिजिटल फिल्म की कहानी इन एथलीट्स के मजबूत संकल्प और उनकी मजबूती पर केंद्रित है, क्योंकि वे सफलता की अपनी यात्रा में चुनौतियों का सामना करते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि उनके लक्ष्य को प्राप्त करने में उनके परिवार, प्रशिक्षकों और समुदाय का समर्थन कितना आवश्यक है। मजबूत संकल्प और प्रोत्साहन का यह क्षण एसबीआई लाइफ की फिलॉसफी ‘अपने लिए, अपनों के लिए’ के अनुरूप है, जो दर्शाता है कि कैसे प्रियजनों की ताकत इन पैरालिंपियन्स को बाधाओं को तोड़ने और अपने सपनों को प्राप्त करने की शक्ति देती है।

    इस कैम्पेन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड, कॉर्पारेट कम्युनिकेशन और सीएसआर हैड श्री रवींद्र शर्मा ने कहा, एसबीआई लाइफ में, हम मानते हैं कि हर सपना पूरा करने लायक है, चाहे वह कितना भी असंभव क्यों न लगे। यह विश्वास भारतीय पैरालंपिक समिति के साथ हमारी साझेदारी के केंद्र में है, क्योंकि हमारा लक्ष्य पैरा-एथलीट्स को भरपूर प्रेरणा देना है, ताकि वे अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकें। हम जानते हैं कि उनकी यात्रा केवल पदक जीतने के बारे में नहीं है; वे सपनों की शक्ति और प्रियजनों से मिलने वाले अटूट समर्थन के बारे में हैं। इन कहानियों को साझा करके, हमारा लक्ष्य लाखों लोगों को अपनी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए प्रेरित करना है, यह जानते हुए कि एसबीआई लाइफ उनका समर्थन करने के लिए मौजूद है।

    यह अभियान अपने जीवन की यात्रा में एक भरोसेमंद साथी के रूप में एसबीआई लाइफ की प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है, और यह दर्शाता है कि मजबूत नींव के साथ हर सपना पूरा किया जा सकता है। दिल छू लेने वाला वॉइसओवर फिल्म में भावना का संचार करता है, जो एथलीट्स की आंतरिक शक्ति को दर्शाता है और उनके परिवारों के अटूट विश्वास से प्रेरित है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का ऐतिहासिक महा-संग्राम: चौथे रविवार को फिर गरजी रितेश देशमुख की फिल्म, 100 करोड़ी क्लब से बस एक कदम दूर

    May 25, 2026

    बॉक्स ऑफिस घमासान: ‘दृश्यम 3’ की एंट्री से थमी ‘करुप्पू’ की रफ़्तार, शनिवार को दोनों फिल्मों ने दिखाया दम

    May 24, 2026

    ‘दृश्यम 3’ के आते ही ‘राजा शिवाजी’ को लगा तगड़ा झटका, तीसरे गुरुवार लाखों में सिमटी कमाई, जानें-कलेक्शन

    May 22, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,143

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,348

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,298

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,225
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

    By Khabar WorldMay 25, 20267

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित आदिवासी…

    सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली

    May 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    May 25, 2026

    लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली

    May 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    May 25, 2026

    लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन

    May 25, 2026

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

    May 25, 2026

    जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    May 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.