नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है। पहले दिन 76 करोड़ के आसपास की ओपनिंग करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म की कमाई हर दिन के साथ बढ़ रही है।
मूवी के क्रेज को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस से एक रात पहले 14 अगस्त को मेकर्स ने इसका प्रीमियर शो रखा था और थिएटर तभी खचाखच भर गए थे। सरकटा और स्त्री के बीच की लड़ाई लोगों को बेहद पसंद आ रही है, जो भी थिएटर से बाहर आ रहा है वह मूवी की तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा।
रविवार के कलेक्शन के बाद अब श्रद्धा कपूर -पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के हिंदी भाषा में बॉक्स ऑफिस पर सिंहासन को छीनने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
रविवार को स्त्री 2 की 50 करोड़ से ज्यादा हुई कमाई
श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी की चौकड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। महंगी टिकट होने के बावजूद भी लोग बिना पॉकेट की परवाह किये अपने परिवार संग फिल्म देखने थिएटर में जा रहे हैं, जिसका असर साफ-साफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रूप में देखने को मिल रहा है।
शनिवार को मूवी ने जहां तकरीबन 43.85 करोड़ का कलेक्शन किया, तो वहीं रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को मूवी का कलेक्शन डबल हुआ और स्त्री 2 (Stree2 Movie) के खाते में सिगल डे पर टोटल 55 करोड़ आए।
कल्कि 2898 एडी का सिंहासन छीनने की तैयारी
स्त्री 2 का चार दिनों के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 190.55 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। 15 अगस्त से रक्षाबंधन की छुट्टी का हॉरर कॉमेडी फिल्म को भरपूर फायदा मिला। श्रद्धा कपूर अपने को-स्टार रहे प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के हिंदी भाषा में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं।
प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर साइंटिफिक फिल्म ने हिंदी में 53 दिनों में टोटल 293.06 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिस स्पीड से बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 दौड़ रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि स्त्री के लिए कल्कि का इंडिया में रिकॉर्ड तोड़ना बाए हाथ का खेल है। वर्ल्डवाइड स्त्री 2 ने अब तक 188 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

