नई दिल्ली। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और भोजपुरी की फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। 15 अगस्त पर 9 फिल्मों के हुए महाक्लैश में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 का पलड़ा सबसे ज्यादा भारी रहा। इस फिल्म को महाबंपर ओपनिंग मिली। चलिए यहां जानते हैं बाकी फिल्मों ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया?
साल 2018 में आई ‘स्त्री’ की सीक्वल ‘स्त्री 2’ का क्रेज रिलीज से पहले ही दर्शकों के सिर चढ़ गया था। फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग हुई थी और इस फिल्म ने फर्स्ट डे के लिए प्री टिकट सेल में ही 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। वहीं फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद तो इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और इसने धुआंधार ओपनिंग की।
‘स्त्री 2’ के पहले दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर की फिल्म ने बुधवार को पेड प्रीव्यू में 8.35 करोड़ और गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद 46 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ ‘स्त्री 2’ का पहले दिन का कुल कलेक्शन 54.3 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में 15 अगस्त को रिलीज हुई तमाम फिल्मों में ‘स्त्री 2’ ने कमाई के मामले में नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली है।
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वेदा’ भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि इस फिल्म को ‘स्त्री 2’ से कड़ा मुकाबला करना पड़ा। जहां श्रद्धा कूपर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हावी रही तो वहीं वेदा हिंदी रिलीज़ फिल्मों में कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर रही।
‘वेदा’ के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.52 करोड़ की कमाई की है।
15 अगस्त को रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे पीछे अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ रह गई। हालांकि इस कॉमेडी फिल्म की खूब तारीफ हो रही है लेकिन कमाई के मामले में ‘खेल खेल में’ को ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ ने पीछे छोड़ दिया। ‘खेल खेल में’ के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, फरदीन खान और एमी विर्क सहित कई कलाकारों वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रुपये कमाए।
पुरी जगन्नाथ की डायरेक्शन फिल्म ‘डबल ईस्मार्ट’ भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने संजय दत्त और राम पोथिनेनी ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘डबल ईस्मार्ट’ ने रिलीज के पहले दिन 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
पी रंजीत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तंगलान’ भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंची। ये एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है जिसमें चियान विक्रम ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी। वहीं फिल्म की अच्छी ओपनिंग हुई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तंगलान’ ने रिलीज के पहले दिन 12.6 करोड़ का कलेक्शन किया है।
15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने वाली साउथ की फिल्मों में ‘मिस्टर बच्चन’ भी शामिल हैं। हरीश शंकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रवि तेजा ने लीड रोल प्ले किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक महाक्लैश के बीच ‘मिस्टर बच्चन’ ने 5.3 करोड़ से ओपनिंग की है।
डेमोंटे कॉलोनी का सीक्वल डेमोंटे कॉलोनी 2 भी इस 15 अगस्त को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पहले दिन 3.3 करोड़ रुपये की कमाई की है।
साउथ की कॉमेडी फिल्म नुनाकुझी ने भी इस 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में बेसिल जोसेफ और ग्रेस एंटनी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.7 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Vaazha बायोपिक ऑफ ए बिलियन बॉयज भी 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म है। इस मूवी ने पहले दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

