Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली

    May 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
    • सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
    • लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
    • पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
    • मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
    • सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लड़खड़ा रहे हैं प्रभास की ‘कल्कि’ के कदम, सोमवार की कमाई जानकर होंगे हैरान
    एंटरटेनमेंट

    लड़खड़ा रहे हैं प्रभास की ‘कल्कि’ के कदम, सोमवार की कमाई जानकर होंगे हैरान

    adminBy adminJuly 9, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिर्फ प्रभास के करियर के लिए ही नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर अमिताभ बच्चन के लिए भी उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी है।

    चंद दिनों के अंदर ही इस फ्यूचरिस्टिक फिल्म ने जहां हिंदी भाषा में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, तो वहीं दुनियाभर में मूवी ने 1000 करोड़ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

    11 दिनों तक ताबड़तोड़ कमाई करने वाली कल्कि 2898 एडी के कदम अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डगमगाते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि सोमवार को फिल्म का कलेक्शन काफी हद तक गिर गया है।

    अमिताभ बच्चन और प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ में जो चीज लोगों को सबसे अधिक पसंद आ रही है, वह है इसके वीएफएक्स और मूवी की कहानी। पहले ही दिन 95 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस मूवी ने कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ से लेकर ‘मुंज्या’ तक की बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता कर दी और एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती गयी।

    हालांकि, अब रिलीज का दूसरा सोमवार कल्कि के लिए कुछ खास नहीं रहा है, क्योंकि फिल्म का कलेक्शन धड़ाम हुआ। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन प्रभास की फिल्म का कलेक्शन 22.5 करोड़ से सीधा 6.5 करोड़ पर आ गिरा है, तो वहीं तेलुगु भाषा में भी मूवी 16.5 करोड़ से सीधा 3.5 करोड़ पर आ गयी। इसके अलावा तमिल-तेलुगु और कन्नड़ में मूवी हर दिन महज लाखों में कमाई कर रही है।

    कल्कि 2898 एडी के सोमवार का कलेक्शन

    हिंदी 6.5 करोड़ रुपए
    तेलुगु 3.5 करोड़ रुपए
    तमिल 7 लाख रुपए
    कन्नड़ 15 लाख रुपए
    मलयालम 5 लाख रुपए
    सोमवार का टोटल कलेक्शन 11.35 करोड़ टोटल

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतना पहुंचा कल्कि का कलेक्शन
    डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कल्कि के कलेक्शन की बात करें तो हिंदी में फिल्म ने टोटल 218.9 करोड़, तेलुगु में 249.05 करोड़, तमिल में 30.5 करोड़, मलयालम में 18.8 करोड़ और कन्नड़ भाषा में 4.15 करोड़ तक का बिजनेस किया है।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन

    हिंदी टोटल कलेक्शन 218.9 करोड़ रुपए
    तेलुगु टोटल कलेक्शन 249.05 करोड़ रुपए
    तमिल टोटल कलेक्शन 30.5 करोड़ रुपए
    मलयालम टोटल कलेक्शन 18.8 करोड़ रुपए
    कन्नड़ टोटल कलेक्शन 4.15 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट कलेक्शन 521.4 करोड़ रुपए
    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 607.2 करोड़ रुपए

    कल्कि 2898 एडी ने इंडिया में अब तक टोटल नेट कलेक्शन 521.4 करोड़ का कर लिया है और 600 करोड़ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं, जबकि ग्रॉस देखा गए तो ये फिल्म इंडिया में 607.2 करोड़ के पार हो चुकी है।

    नाग अश्विन की इस मूवी की कहानी के बारे में बात करें तो ये फिल्म महाभारत से 6000 साल के बाद के उस समय को दर्शाता है, जब अधर्म अपने चरम पर होगा, तो कल्कि का जन्म होगा। जो राक्षसों का अंत करके एक नए युग का आरंभ करेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का ऐतिहासिक महा-संग्राम: चौथे रविवार को फिर गरजी रितेश देशमुख की फिल्म, 100 करोड़ी क्लब से बस एक कदम दूर

    May 25, 2026

    बॉक्स ऑफिस घमासान: ‘दृश्यम 3’ की एंट्री से थमी ‘करुप्पू’ की रफ़्तार, शनिवार को दोनों फिल्मों ने दिखाया दम

    May 24, 2026

    ‘दृश्यम 3’ के आते ही ‘राजा शिवाजी’ को लगा तगड़ा झटका, तीसरे गुरुवार लाखों में सिमटी कमाई, जानें-कलेक्शन

    May 22, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,143

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,348

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,298

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,225
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

    By Khabar WorldMay 25, 20265

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित आदिवासी…

    सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली

    May 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    May 25, 2026

    लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली

    May 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    May 25, 2026

    लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन

    May 25, 2026

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

    May 25, 2026

    जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    May 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.