खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र अंर्तगत तिमेड़ से महाराष्ट्र भेजने से पहले स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के संयुक्त कार्यवाही में व्यापारी प्रमोद अंगनपल्ली के तिमेड़ स्थित घर से आज सोमवार को लगभग 7 लाख 80 हजार रुपये का अवैध तंबाकू जप्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी प्रमोद अंगनपल्ली के तिमेड़ स्थित घर में रखे गये अवैध तंबाकू को महाराष्ट्र भेजने की तैयारी में था। भोपालपटनम पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को इसकी गोपनीय सूचना मिलने पर तिमेड़ के प्रमोद अंगनपल्ली नामक व्यापारी के यहां छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें अवैध रूप से रखे गये लाखें के तम्बाकू पकड़ा गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
भोपालपटनम टीआई जेआर जांगड़े ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही की गई है। सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र में तंबाकू और तंबाकूयुक्त पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध है। व्यापारी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने टोबेको एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

