खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं नियत नेला नार योजना के तहत नक्सल संगठन में सक्रिय 02 महिला नक्सली सहित 04 नक्सलियों 1. महिला हेमला नंदे पति बुधरा (एर्रनपल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्या) निवासी एर्रनपल्ली थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 2. महिला नुप्पो सोमड़ी पति नुप्पो पारू (नागाराम आरपीसी केएमएस उपाध्यक्षा) निवासी नागाराम सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 3. हेमला़ एर्रा पिता स्व. भीमा (नागाराम आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी निवासी नागाराम थाना चिंतलनार जिला सुकमा एवं 4. कड़ती हिड़िया पिता स्व. गंगा (नागाराम आरपीसी मिलिशिया सदस्य) ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में रवि गणवीर डिप्टी कमाण्डेन्ट 74 वाहिनी सीआरपीएफ एवं मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
महिला नक्सली नुप्पो सोमड़ी, हेमला एर्रा एवं कड़ती हिड़िया को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 74 वाहिनी आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। सभी आत्मसमर्पित नक्सली नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाईक लगाना, मार्गों को खोद कर अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध में नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाना आदि वारदातों में शामिल रहे है।आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

