खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा, उसूर और तर्रेम की अलग- अलग कार्यवाही में 09 माओवादियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।
बता दें कि, थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत थाना बासागुड़ा, कोबरा 210, केरिपु 168, 229 के जवान सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरान पुसबाका के जंगल से 05 माओवादियों को पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम, इलेक्ट्रीक वायर, बैटरी, स्पाईक, स्पीलिन्टर, जिलेटिन स्टीक, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर एवं प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शासन विरोधी पाम्पलेट एवं बैनर बरामद किया गया।

