नई दिल्ली। ‘दंगल’, ‘छिछोरे’ और ‘बवाल’ जैसी फिल्में बना चुके नितेश तिवारी इन दिनों अपनी आगामी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस पौराणिक फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई सीता बनी हुई हैं।
बीते दिनों ‘रामायण’ के सेट से राम और सीता के रूप में रणबीर और साई की तस्वीर लीक हो गई थी, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई। दोनों को राम और सीता के किरदार में देख फैंस खूब गदगद हुए थे। अब इस फिल्म में एक और अभिनेता की एंट्री हुई है, जिसे उन्होंने खुद कन्फर्म किया है।
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ में जिस अभिनेता की एंट्री हुई है, वो हैं अंजिक्य देव । 61 साल के अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है और फिल्म में हिस्सा बनने की खुशखबरी फैंस को दी है। सेल्फी में अंजिक्य, रणबीर के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

