खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर के टिकैतगंज स्थित करमटोली के सरना निवास में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुवे।मुख्यमंत्री साय ने यहां कार्यकर्ताओं को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुवे राज्य के विकास सुख शांति और समृद्धि का कामना किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रंग गुलाल उड़ा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग होली खेला,वहीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रंग गुलाल लगाकर होली खेला।
ज्ञात हो कि जशपुर विधायक रायमुनी भगत के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान टिकैतगंज स्थित करमटोली के सरना निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निर्धारित समय पर पहुंचे। यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश खरोश के साथ आत्मीय स्वागत किया।जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली पर्व की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम में आए सभी का स्वागत है,आज इस कार्यक्रम में शामिल हो सभी ने भाई चारे और अपनेपन का संदेश दिया जो सराहनीय है।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित है जिनका सभी जिलेवासियों की तरफ से वह स्वागत करती हैं। होली के पर्व को सभी एकता और भाई चारे के साथ मनाए इसका भी अपील जशपुर विधायक ने मंच से किया।

