Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    November 24, 2026

    50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
    • 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
    • ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
    • आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
    • WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
    • बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
    • रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » राज्य में मोदी की गारंटी शत प्रतिशत हो रही पूरी: मंत्री लखनलाल देवांगन
    छत्तीसगढ़

    राज्य में मोदी की गारंटी शत प्रतिशत हो रही पूरी: मंत्री लखनलाल देवांगन

    adminBy adminMarch 12, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। किसान हितैषी प्रदेश सरकार के मुखिया विष्णु देव साय द्वारा आज जनकल्याणकारी योजना कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ करते हुए किसानों के खाते में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अंतर की राशि का अंतरण किया गया। बालोद जिले के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि अंतरित की गई।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज का दिन सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के गठन होने के साथ ही विकास कार्य प्रारंभ हो गए है। सरकार द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में कमजोर परिवार के लोगो के लिए 18 लाख पक्के मकान निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर दो साल का बकाया बोनस का 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपये प्रदान किया गया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषि उन्नति योजना के तहत राज्य के 24.72 लाख किसानों को 13,320 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में अंतरित किया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ पहुंचाते हुए 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की ख़रीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा।
    राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित विकासखण्ड मुख्यालयों में भी कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम आयोजित हुए। जिले के कटघोरा विकासखण्ड के कृषि उपज मंडी में आयोजित कृषक उन्नति योजना 2023 आदान सहायता राशि वितरण समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
    कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के गठन के साथ ही विकास का कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा, मजदूर, व्यापारी, युवा, कमजोर वर्ग, महिला पुरूष समाज के सभी वर्ग के हितों में ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा अपने वादा अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2023 में किसानो से समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों के खाते में किया जा रहा है। जिससे जिले की लगभग 43 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने सभी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योजना से किसान आर्थिक रुप से मजबूत बनेंगे। मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सशक्त बनाया है। उनकी अगुवाई में भारत हर क्षेत्र में शक्तिशाली एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ है। राज्य में मोदी की गारंटी शत प्रतिशत पूरी हो रही है। प्रदेश में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री साय ने पहली कैबिनेट बैठक में कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 18 लाख पीएम आवास निर्माण की स्वीकृति दी। साथ ही किसानों को बकाया धान का बोनस उनके खाते में प्रदान की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2023 मद 3100 रुपए प्रति क्विन्टल समर्थन मूल्य पर एवं 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से अन्नदाताओं से धान की खरीदी की गई है। जिसके अंतर की राशि बोनस के रूप में आज एकमुश्त प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए 5500 रूपए प्रति मानक बोरे की दर से हरा सोना की खरीदी की जाएगी। साथ ही उन्हें चरण पादुका जैसे अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। 10 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते मेंएक हजार की मासिक सहायता राशि जारी की गई है। पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। केसीसी के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसान सशक्त बन रहे है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही सभी किसानों से जनहितैषी योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने का आग्रह किया। जिससे जिले के साथ ही राज्य का विकास हो।
    विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसको पूरा करने दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज सरकार द्वारा किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। जिससे किसानों के चेहरे प्रसन्नता से खिल गए है। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए आधुनिक एवं उन्नत कृषि अपनाने एवं अपनी उपज बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया।
    कलेक्टर वसंत ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की मंशानुरूप आज कृषि उपज मंडी कटघोरा में किसानों को अंतर राशि के भुगतान हेतु यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। कृषक परिवारों के लिए आज खुशियों का दिन है। सरकार द्वारा उन्हें सौगात के रूप में धान विक्रय के समर्थन मूल्य के अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विन्टल की दर से प्रदान की गई है। उन्होंने आमजनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी लेने एवं लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
    गौरतलब है की जिले के अन्य जनपदों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषक उन्नति योजना का खण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पाली ब्लॉक के केराझरिया, कोरबा के भैंसमा, पोड़ी-उपरोड़ा के सिरमिना और करतला मुख्यालय में कृषक उन्नति अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्यमंत्री साय द्वारा योजना के तहत बटन दबाकर किसानों के खाते में राशि का अंतरण किया। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के 43,412 किसानों ने कुल 28.67 लाख क्विंटल धान का विक्रय किया। जिन्हें धान विक्रय के अंतर की राशि के रूप में 262.09 करोड़ की राशि प्रदान की गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    November 24, 2026

    50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

    By Khabar WorldNovember 24, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा…

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    November 24, 2026

    50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’

    November 24, 2026

    ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    November 24, 2026

    50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’

    November 24, 2026

    ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय

    November 24, 2026

    आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!

    November 24, 2026

    WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.