खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नेशनल लोक अदालत का शुभारम्भ आज शनिवार को जिला न्यायाधीश मनीष कुमार ठाकुर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पश्चात् दीप प्रज्जवलित कर किया गया। नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य सुलह द्वारा विवादों के समाधान हेतु गठित समस्त 28 खण्डपीठों में प्रकरणों के निराकरण हेतु सुलहकर्ता सदस्यों के रूप में पेनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई थी। आयोजित नेशनल लोक अदालत में अधिवक्ताओं, राजस्व विभाग, नगरपालिक निगम, बैंकों, बीएसएनएल विभाग, विद्युत विभाग, नगरनिगम एवं राजस्व विभाग के सहयोग से कुल 29121 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
नेशनल लोक अदालत में रखे गये कुल लंबित 1744 प्रकरणों में से 81 आपराधिक प्रकरण, 12 व्यवहार वाद प्रकरण, 23 दावा प्रकरण, 03 पारिवारिक प्रकरण, 53 धारा 138 नि.ई. एक्ट के प्रकरण, 27 श्रम संबंधी प्रकरण, 236 स्पेशल सिटिंग के अन्तर्गत प्रकरण, 141 ट्रेफिक चालान, जनोपयोगी सेवा के 15 प्रकरण इस प्रकार कुल 591 लंबित प्रकरणों में रूपये 3,63,13,071 में राजीनामा के आधार पर उनका निराकरण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया।
राजस्व न्यायालयों में गठित 17 खण्डपीठों में कुल 28503 राजस्व प्रकरणों एवं जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा 02 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार सभी प्रमुख बैंकों, बीएसएनएल विभाग, विद्युत विभाग, नगरनिगम (जल प्रदाय शाखा एवं संपत्ति कर शाखा) द्वारा रखे गये कुल 6235 प्रकरणों में से बैंकों के 04 प्रकरण, बीएसएनएल के 03 प्रकरण, जलकर के 05 प्रकरण, विद्युत विभाग के 05 प्रकरण एवं सम्पत्ति कर के 10 प्रकरण इस प्रकार कुल 27 प्रकरणों में रूपये 3,75,523/- में राजीनामा के आधार पर प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का अंतिम निराकरण किया गया।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— “आम हर किसी का खास है”
- आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
- इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत

