खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विधानसभा के पटल में प्रश्रकाल के दौरान जगदलपुर विधायक किरण देव की पहल पर आज शुक्रवार को छग. शासन के धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा बस्तर गोंचा महापर्व हेतु 05 लाख के अनुदान राशि का प्रवधान किये जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खम्बारी सहित दिनेश पाणिग्राही, सुदर्शन पाणिग्राही, आत्माराम जोशी, अंनतप्रसाद पांडे, रजनीश पाणिग्राही, वेदप्रकाश पांडे, नरेंद्र पाणिग्राही, बनमाली पाणिग्राही, गजेंद्र पाणिग्राही, बनमाली पाणिग्राही, दिलेश्वर पांडे, रविन्द्र पांडे, कौशल पांडे, श्रीमती आशा आचार्य, श्रीमती सरिता जोशी एवं समाज के अन्य लोगों ने आभार व्यक्त किया। विदित हो कि बस्तर गोंचा महापर्व के समस्त परम्पराओं का निर्वहन शताब्दियों से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज करता आ रहा है।
उल्लेखनिय है कि जगदलपुर विधायक किरण देव ने विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान छग. सहित बस्तर संभाग के विश्व विख्यात दशहरा, चित्रकूट महोत्सव, रामाराम मेला, गोंचा महापर्व एवं मेला, मंडई, जात्रा की परंपरा के निर्वहन के लिए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से अनुदान राशि को बढ़ाने की बात सदन में रखी। जिस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि बस्तर दशहरा के लिए पूर्व में पर्यटन एवं धर्मस्थ विभाग से 35 लाख दिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर अब विश्व प्रसिद्ध दशहरा के लिए 50 लाख रुपए हर वर्ष अनुदान राशि दी जाएगी, रामाराम मेले के लिए पूर्व में 10 लाख रुपए दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर 15 लाख रुपए, चित्रकूट महोत्सव के लिए पूर्व में 10 लाख रुपए दिया जा रहा था उसे बढ़ाकर 15 लाख रुपए एवं गोंचा महापर्व के लिए पूर्व में 03 लाख रूपये दिया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 05 लाख रुपए देने की घोषणा किया है।

