बेटी का मोबाइल फोन पर बात करना गुजरा नागवार
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र स्थित धौराभांटा में एक युवक को उसके बेटी का मोबाइल फोन पर बात करना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी बेटी के सिर पर खाट के पाटी से गंभीर वार करते उसे मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल क़त्ल के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 15 फरवरी की रात धौराभांठा कंवर पारा निवासी श्याम कुमार राठिया पिता सीताराम राठिया उम्र 45 वर्ष ने अपनी 21 वर्षीय बेटी के सिर पर खटिया पाटी से गंभीर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।
यह घटना गुरुवार रात करीबन 8 बजे गांव की है, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाहरतीन राठिया सोफा में बैठकर मोबाईल में बात कर रही थी जिसे मोबाईल फोन में ज्यादा बात करने के लिये मना किया नही मान रही थी। तब खाट के पाटी से बाहरतिन राठिया के सिर को मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर तमनार पुलिस में आरोपी श्याम के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

