खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना भेज्जी क्षेत्र अंर्तगत रविवार को नागाराम-पांताभेजी के जंगल-पहाड़ी में हुए मुठभेड़ मे 01 अज्ञात नक्सली का शव तथा शव के पास 01 नग बाराबोर बंदूक मय 03 राउंड, 01 नग पिस्टल मय 02 राउंड व अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुआ था, मारे गये नक्सली की आज सोमवार को शिनाख्तगी मडक़म भीमा पिता मडक़म कोसा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी पांताभेजी थाना भेज्जी जिला सुकमा के रूप में हुआ है।
मारे गये नक्सली पिछले 04 वर्षो से कोंटा एरिया कमेटी अन्तर्गत भंडारपदर आरपीसी मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था। मारे गये नक्सली का शव पंचनामा करा कर पोस्ट मॉर्टम कराया गया तथा विधि अनुसार समस्त प्रक्रिया पूर्ण किया
गया।

