खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बकावंड पुलिस ने ग्राम पाहुरबेल में सूने मकान से दिन दहाड़े हुए चोरी की वारदात के 03 आरोपियों प्रताप जानी, चैतू जानी एवं सरस्वती जानी निवासी ग्राम तु बेरला थाना पापड़ाहांदी ओडि़सा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशानदेही पर 06 नग मोबाइल मय प्रार्थी का वीवो मोबाइल फोन के, 01 नग देशी कट्टा, 01 नग कारतूस, 09 नग बुलेट, 04 नग सोने क़ा गेहूं दाना, 01 नग सोने का लाकेट, 01 नग सोने की अंगुठी, 03 जोड़ी चांदी का पायल, 01 नग चांदी क़ा बाजुबंध, 01 नग चांदी का करधन, 02 नग मोटरसायकल को जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना बकावंड मेें कार्यवाही उपरांत आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 06 जनवरी 2024 को प्रार्थी वीरेंद्र कुमार पांडे ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके दोनो बच्चे स्कूल पढऩे गये थे, और प्रार्थी व उसकी पत्नी घर पर ताला लगाकर दु:ख कार्यक्रम में ग्राम जिराखाल गये थे, वहां से दोपहर करीबन 03:15 बजे वापस आये तो देखा कि घर के दोनों दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए हैं,और घर के आलमारी को तोडक़र कोई अज्ञात चोर आलमारी में रखे नगदी रकम और सोने- चांदी के आभूषणों व मोबाइल फोन की
चोरी कर ले गया है।
विवेचना के दौरान दिन दहाड़े हुए इस चोरी की वारदात संदिग्धों से पूछताछ किया गया। पूछताछ से मिली सूचना के आधार पर ग्राम तु बेरला थाना पापड़ाहांदी ओडि़सा निवासी प्रताप जानी, चैतू जानी और सरस्वती जानी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तीनों ने अपना अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि सुने मकान में चोरी की योजना बनाये और प्रताप जानी अपने पास एक देशी कट्टा रखकर, दो मोटर सायकिल में सवार होकर अपना मोबाइल fलाइट मोड में डालकर
ओडि़सा से छत्तीसगढ़ सिंदूर बेचने के बहाने से आये और जब ग्राम पाहुरबेल में देखे कि स्कूल के सामने वाले घर पर ताला लगा हुआ है तो प्रताप जानी और चैतु जानी दोनो अपना अपना मोटर साइकल को रोड के किनारे खड़ा करके सरस्वती जानी को आने जाने वाले लोगो पर निगाह रखने बोलकर दोनो प्रार्थी के घर के पीछे दरवाजे से घुसकर घर के अंदर में लगे दरवाजे को वहीं पास में पड़े सब्बल लेकर तोडक़र अंदर घुसे और घर के अंदर रखे आलमारी में रखे सोने- चांदी के आभूषण, नगदी रकम 01 लाख तथा मोबाइल फोन की चोरी करके पीछे के दरवाजे से निकलकर वापस अपने घर चले गये। पुलिस को कोई शक ना हो इसलिए इनके द्वारा छत्तीसगढ़ में कोई भी मोबाइल फोन उपयोग नही किया और पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी किये हुए प्रार्थी के मोबाइल सीम को अन्य जगह से चोरी किये हुए मोबाइल में डालकर बंद कर दिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना बकावण्ड के सउनि मधुसूदन ठाकुर, प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप, मौसम गुप्ता (सायबर सेल),
आरक्षक अनामिका सुमेर, बलीराम भारती, जगत कश्यप का योगदान रहा।

