खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह नई शुरूआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 01. मडक़म सुक्का पिता पोज्जा (पिड़मेल आरपीसी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) निवासी अरलमपल्ली, कु मोपारा थाना पोलमपल्ली, 02. वंजाम सोमा पिता हिडिय़ा (पिड़मेल आरपीसी. मिलिशिया सदस्य) निवासी कोर्रापाड़ थाना पोलमपल्ली एवं 03. कवासी भीमा पिता देवा (पिड़मेल आरपीसी. मिलिशिया सदस्य) निवासी कोर्रापाड़ थाना पोलमपल्ली ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटरर्स, सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली मडक़म सुक्का के विरूद्ध थाना पोलमपल्ली में अपराध क्रमांक 01/2019 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 01/2020 धारा 147, 148, 307 भादवि. 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीतिके तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदाय किया जायेगा।

