खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के उपसंचालक डॉ. (श्रीमती) शशीकला अतुलकर द्वारा अवगत कराया गया है कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले को आयोजन 31 जनवरी 2024 को प्रातः 10: 30 बजे से विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) राजभवन के बाजू में सिविल लाइन्स रायपुर में आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में बालाजी फायनेंस एण्ड कंसलटेंसी रायपुर, टीएसएलटी मण्डी प्राइवेट लिमिटेड, स्केयर फूड एंड बेवरेजेस प्रा. लि. रायपुर एवं डॉ. रेड्ीस फॉउंडेशन, अम्बुजा मॉल, सिटी सेंटर मॉल, करेंसी टॉवर, कलर्स मॉल रायपुर के नियोजक भाग लेंगे। रोजगार मेले में दिव्यांगजनों में से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, क्लर्क, सुपरवाइजर, भृत्य, असिस्टेंट, सेल्स मेन, हेल्पर,फिल्ड मार्केटिंग, फिल्ड एक्सेक्यूटिव, डिलीवरी एक्सेक्यूटिव रिसेप्शनिस्ट एवं सेल्स एक्सेक्यूटिव पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 08 वीं उत्तीर्ण से स्नातक व उससे अधिक योग्यताधारी इस मेले में भाग ले सकते है। मेले में आवेदक को स्वयं के व्यय पर उपस्थित होना है, कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। रहने एवं खानपान की व्यवस्था भी आवेदक को स्वयं करनी है। मेले में आवेदक को जिला रोजगार कार्यालय पंजीयन कार्ड, जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाईल नंबर जाति प्रमाण-पत्र,(यदि आरक्षित श्रेणी से है) तथा पासपोर्ट आकार के 2 फोटो लाना अनिवार्य है। कार्यस्थल रायगढ़ एवं रायपुर रहेगा।
इसके अतिरिक्त अनुभवी दिव्यांगजनों के लिए 1 से 5 वर्ष के अनुभव के आधार पर भी रिक्तियों की पूर्ति मेले में की जायेगी। अनुभव प्रमाण-पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

