खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 1 दिन की नवजात बच्ची को उसकी मां ने चूहों के बिल में पाट दिया। जिसके बाद रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को बिल से निकाला गया। फिर उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
सूत्रों कि माने तो जिले के तोकापाल गांव की रहने वाली एक युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है वही युवती गर्भवती थी। इधर 22 जनवरी की आधी रात युवती ने बच्ची को जन्म दे दिया। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने प्रेमी युवक को दी। हालांकि, उसने युवती और बच्ची को अपनाने से मना कर दिया। जिसके बाद 23 जनवरी को युवती ने नवजात को मारने का प्लान बनाया। फिर गांव में ही नीलगिरी के पेड़ के पास चूहों के बिल में बच्ची को पाट दिया। बताया जा रहा है, जिस समय नवजात को पाटा गया उससे कुछ देर बाद गांव के ही कुछ लोग नीलगिरी के पेड़ के पास पहुंचे थे। जिन्हें रोने की आवाज सुनकर चूहों के बिल से बच्ची को सुरक्षित निकाला।
Trending
- सिंगापुर दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय: छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, हर समझौता धरातल पर उतरेगा
- पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद
- CGRERA की सख्त कार्रवाई: बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेव्हलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना
- अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: मंत्री टंक राम वर्मा
- धमतरी: डायल 112 के कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक ने की खुदकुशी, पुलिस विभाग में हड़कंप
- शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शक्ति पूजा का महापर्व, इस बार 10 दिनों का दुर्लभ संयोग
- ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास: 61वें दिन ‘बड़ा मंगलवार’ साबित हुआ मील का पत्थर, कलेक्शन में आया 33% का तूफानी उछाल
- श्रेयस अय्यर का प्रचंड ‘तूफान’: 43 गेंदों में नाबाद 102 रन, वेस्टइंडीज चित; टूटे T20I के 4 बड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड

