खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के सुरडोंगर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के समीप सडक़ के किनारे आज मंगलवार सुबह कटीली झाडिय़ों में अज्ञात नवजात शिशु देखा गया, बच्चे की आवाज सुनने के बाद आस-पास के लोगों ने बच्चे को सुरक्षित निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु को केशकाल अस्पताल पहुंचाया, खुशी की बात यह है कि बच्चा सकुशल है, लेकिन झाडिय़ों में पड़े रहने के कारण उसे चींटियों ने काटा है, जिससे उसके शरीर पर कुछ घाव हैं।
थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा पूरी तरह से ठीक होने के साथ ही सकुशल है, पुलिस टीम बच्चे के परिजनों की पतासाजी कर रही है।

