खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पुलिस थाना तोंगपाल में आज मंगलवार को थाना प्रभारी तोंगपाल निरीक्षक संतोष सिंह द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोंगपाल तथा पुसपाल के छात्र- छात्राओं को थाना भ्रमण करवाया गया थाना तोंगपाल में बंदी गृह, माल खाना, वितन्तु कक्ष, महिला डेस्क आदि स्थानों का भ्रमण कराकर थाने के कार्य के बारें में जानकारी दी गई। ऑनलाईन ठगी के बारें में भी जानकारी देते हुए ठगी के शिकार से बचने हेतु सावधानी बरतने समझाईस दी गई तथा अभिव्यक्ति एप के महत्व के बारें में अवगत कराकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करवाया गया। यातायात सप्ताह के अवसर पर वाहन दुर्घटना की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का पालन करने समझाईस दी गई। बच्चों को नए कानून के बारें में तथा महिला एवं बच्चों से स बधित अपराध के बारें में जानकारी दी गई। छात्र छात्राएं थाने का भ्रमण कर काफी उत्साहित व प्रसन्न नजर आये जिन्हे थाने में स्वल्पाहार कराया गया।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

