खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना कुटरू पुलिस के द्वारा तेलीपेंटा मार्ग पर एमसीपी की कार्यवाही के दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री नक्सली बैनर एवं पर्चा के साथ एक नक्सली मिलिशिया सदस्य दशरू पोडियाम पिता मोगडू पोडिय़ाम निवासी नेडवायापारा गुटटामंगी थाना कुटरू एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार नक्सली मिलिशिया सदस्य के विरूद्ध थाना कुटरू में कार्यवाही उपरान्त आज गुरूवार को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया, तथा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड को सौंपा गया।

