खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले की पुलिस ने 01 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक का वर्ष भर का आंकड़ा जारी किया है। इसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच कुल 09 मुठभेड़ हुई है, जिसमें जवानों ने 17 लाख रुपए के 05 नक्सलियों को ढेर किया है। वहीं घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर 89 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोडक़र आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 49 लाख का इनाम घेषित था। इस दौरान पुलिस ने 108 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2022 के अपेक्षा वर्ष 2023 में ज्यादा कामयाबी मिली है। नक्सली घटनाएं कम हुई है और नक्सलियों पर फोर्स का दबाव ज्यादा बढ़ा है। अपराधों पर नियंत्रण रखा गया है।
वर्ष 2022 में कुल 698 अपराध दर्ज किए गए थे, जबकि 2023 में 641 ही प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा ब्लाइंड मर्डर, गैंगरेप कर मर्डर जैसे प्रकरणों के तह तक पहुंचकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है। शहर से लेकर गांव तक की कई सडक़ें बनी हैं। साल 2023 में कुल 06 सडक़ का निर्माण काम पूरा करवाया गया है, जबकि 17 सडक़ों का काम बाकी है। दंतेवाड़ा को नारायणपुर जिले से जोडऩे वाली बोदली-कड़ेमेटा सडक़ का काम पूरा किया गया है। इसके अलावा अरनपुर-जगरगुंडा तक सडक़ निर्माण का काम चल रहा है। जिसमें तगड़ी सुरक्षा लगी हुई है। वर्ष 2022 में मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 2463 प्रकरण दर्ज किए गए थे। जिससे कुल 10 लाख 88 हजार 150 रुपए वसूले गए थे।
वहीं 2023 में यह आंकड़ा बढ़ा है। 4508 प्रकरणों में 18 लाख 64 हजार रुपए का चालान काटा गया है। साल 2023 में दंतेवाड़ा जिले के 157 अंदरूनी गांवों को मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। इन गांवों में बीएसएनएल और जियो कंपनी के टावर लगाए गए हैं। जहां के लोग अब आसानी से मोबाइल चला सकते हैं और इंटरनेट का भरपूर प्रयोग कर सकते हैं।
पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में फोर्स की तैनाती से अंदरूनी इलाकों में सफल मतदान हुए हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में 271 मतदान केंद्रों में से 21 मतदान केंद्रों को शिफ्ट किया गया था, जबकि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 07 मतदान केंद्र ही शिफ्ट हुए थे। वर्ष 2018 में दंतेवाड़ा विधानसभा का मतदान प्रतिशत 60.62 था। लेकिन वर्ष 2023 में मतदान
प्रतिशत बढक़र 69.88 तक पहुंच गया।

